Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में 256 मरीजों ने उठाया लाभ

Spread the love



पौड़ी। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली में बुधवार को जनरल सर्जरी, स्त्री रोग जांच शिविर के दूसरे बुधवार को जनरल सर्जरी व स्त्री जांच के कुल 256 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। अस्पताल की प्रशासनिक अधिकारी प्रीति ने बताया कि शिविर में जनरल सर्जन डॉ. अरुणेश दुबे, डॉ. मयंक सिंह द्धारा हर्निया, पाइल्स, पथरी, स्तन कैंसर, शरीर में गांठ, एवं पेट से संबंधित जुड़ी बीमारियों के 160 मरीजों का परीक्षण किया। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा शर्मा द्वारा गर्भवती परामर्श, बच्चेदानी की रसौली, बच्चेदानी का ऑपरेशन और हर प्रकार के स्त्री रोगों के 96 मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें से 48 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में निशुल्क 51 अल्ट्रासाउंड, 17 सीटी स्कैन, एक्सरे खून की जांचे की गई। कहा कि जनरल सर्जरी एवं स्त्री रोग जांच शिविर गुरुवार को भी चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *