Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हरिद्वार में धड़ल्ले से बिक रहा जानलेवा मांझा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  जानलेवा मांझे से अधेड़ की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद हरकत में आई हरिद्वार पुलिस के आंखों में धूल झोंकने के लिए लोगों ने चाइनीज मांझे के रैपर (स्टीकर) को बदल दिया है। रैफर बदलने के बाद गुप्त ठिकानों से इसकी बिक्री जारी है। कई लोग चाइनीज मांझे को देशी मांझे बनाने की जुगत में पिछले कई दिनों से जुटे हुए थे। सूत्रों की मानें तो इसके लिए उन्होंने मांझे का रैपर बदला और धड़ल्ले से बाजार में उतार दिया। चाइनीज मांझे के सौदागर मौत का सामान बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब दुकानों की बजाय अपने घर या फिर गुप्त ठिकानों से चाइनीज मांझे की बिक्री जारी है। बकायदा मोबाइल फोन पर संपर्क कर ही ग्राहक को चाइनीज मांझा दिया जा रहा है। यही नहीं चाइनीज मांझे की होम डिलीवरी भी की जा रही है, यह बात भी निकाल कर सामने आ रही है। कई शॉपिंग वेबसाइट पर चाइनीज मांझा उपलब्ध है और उसकी डिलीवरी भी की जा रही है।