Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में चार नए वेंडिंग जोन चिन्हित

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   नगर निगम क्षेत्र में लघु व्यापारियों को व्यवस्थित करने की दिशा में निगम प्रशासन ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। शनिवार देर शाम नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में फेरी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चार नए वेंडिंग जोन चिन्हित किए गए, जिनमें पुल जटवाड़ा जाटेश्वर महादेव मंदिर के सामने, दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पास, पंतदीप पार्किंग और दूधाधारी नेशनल हाईवे के पुल के नीचे शामिल हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम में पंजीकृत सभी रेहड़ी-पटरी वेंडर्स को 30 अक्तूबर तक लाइसेंस जारी किया जाएगा। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि चिन्हित वेंडिंग जोनों के नक्शे तैयार किए जा रहे हैं और सभी नो वेंडिंग जोन को अतिक्रमण से प्रतिदिन मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2018 से पंजीकृत वेंडर्स को 30 अक्तूबर तक लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। यदि किसी वेंडिंग जोन में अनियमितता पाई गई तो संबंधित लाभार्थी का लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन, सिंचाई विभाग, लोनिवि और नगर निगम की सहमति से चार नए वेंडिंग जोन चिन्हित हुए हैं।