Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान, प्रत्येक विकास खण्ड में आयोजित किये जायेंगे स्वास्थ्य शिविर

Spread the love


अल्मोड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.सी तिवारी ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशानुसार आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जनपद के समस्त विकास खण्डों में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ चलाया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं सहित विशेषज्ञ सेवायें उपलब्ध कराने हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार प्रदान किया जायेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जायेगी। दिव्यांग जन हेतु प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे। रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। टीबी के रोगियों की स्क्रीनिंग की जायेगी एवं जनमानस को जागरूक किया जायेगा। तथा टीबी मुक्त भारत हेतु आवश्यक प्रयास किये जायेंगे। मानसिक स्वास्थ्य सेवायें, संचारी एवं गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग तथा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कुष्ठ से बचाव हेतु परामर्श एवं जागरूकता तथा 0-5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण हेतु विशेष सुविधा प्रदान की जायेगी। कैम्पों में गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जांच, उच्च रक्त चाप, डायबिटीज, ओरल कैंसर, खून की कमी, किशोरियों के स्वास्थ्य की जाँच एवं काउन्सिलिंग भी की जायेगी। पखवाड़े के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बुधवार को कैम्प आयोजित किये जाएंगे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित कैम्पों में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों द्वारा सेवायें प्रदान की जायेंगी। विकास खण्ड पर स्थित सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेषज्ञ कैम्प आयोजित किये जायेंगे। इन कैम्पों में दिव्यांग प्रमाण पत्र भी निर्गत किये जायेंगे। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में शनिवार को स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *