Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

होटल में छापेमारी कर किशोर को मुक्त कराया

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  बाल श्रम कराने की सूचना पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने टीम के साथ भीमगोड़ा के पास होटल में छापेमारी की। होटल में लखनऊ के एक किशोर से पानी पिलाने और सामान उठाने का काम कराया जा रहा था। टीम ने किशोर को मुक्त कराकर होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बाल श्रम रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस, चाइल्ड लाइन और अन्य विभागों के सदस्यों के साथ लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया कि मंगलवार को भीमगोडा कुंड के पास होटल गणपति प्लाजा में टीम छापेमारी करने पहुंची। होटल में लखनऊ के सोतापुर इलाके के हसनापुर गांव निवासी एक किशोर काम करता हुआ पाया गया।