Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जनजागरूकता अभियान में ग्रामीणों को दी अहम जानकारी

Spread the love


अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिले में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षा, कानून और सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी ने पुलिस टीम के साथ ग्राम कपड़खान और कसारदेवी में अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों, नए कानूनों और साइबर अपराधों के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने बाल विवाह, महिला अपराध और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी साझा की गई। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक तनुजा हयांकी और महिला कांस्टेबल इंद्रा भट्ट जोशी ने कसारदेवी और एनटीडी क्षेत्र में होटलों व ढाबों की चेकिंग की। इस दौरान मालिकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने यहां कार्यरत सभी स्टाफ और मजदूरों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *