Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय पेटशाल में मनाया गया स्वतंन्त्रता दिवस

Spread the love


अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय पेटशाल अल्मोड़ा में स्वतंन्त्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर कर्नल आर एन पाण्डे रहे। कर्नल पाण्डे स्वतंन्त्रता सेनानी स्व0 बद्री दत्त पाण्डे के पौत्र हैं जिन्होंने आजादी में अहम भूमिका निभाई व कुमाऊँ की कुली उतार व कुली बेगार कुप्रथा क़ो समाप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल पाण्डे (सेनि) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज पेटशाल के शिक्षकों के साथ बच्चों ने भी प्रतिभाग किया व क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य लोगों ने भी प्रतिभाग किया गया। दिल्ली से आए डॉ पुनिता गुप्ता व डॉ रत्नेश गुप्ता ने अतिथि के साथ  मंच साझा कर मुख्य अतिथि का स्वागत कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी लोगों क़ो अस्पताल के स्टाफ द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *