Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कांग्रेस की अंदरूनी जंग आई सामने, मेहरा और शाह आमने सामने

Spread the love

पूरा देश जहां जहां एक तरफ 2024 के चुनाव की तरफ नजरें गढ़ाए बैठा है। वही उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के अंदर की नोक झोंक सामने नजर आ रही है। गढ़वाल के एक नेता राजेंद्र शाह ने आरोप लगाया है की प्रदेश अध्यक्ष के एक बयान से गढ़वाल की छवि धूमिल हो रही है। उनका कहना है की प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के साथ अब जनता नहीं जुड़ रही है तो इसमें गढ़वाल के लोगों की क्या गलती है। उन्होंने खुले शब्दों में आरोप लगाया है की प्रदेश अध्यक्ष ने खुद वीडियो के साथ काट चाट की है और आरोप दूसरों के ऊपर लगा रहे है। गलत काम प्रदेश अध्यक्ष खुद कर रहे हैं। शाह ने कहा प्रदेश अध्यक्ष पर कुब्बत नहीं है की वो जनता को एकाकृत कर सके। वही दूसरी तरह प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा का कहना है की ये मामला अनुशासन समिति के पास है तो मुझे इस विषय में कुछ नहीं कहना हैं। शाह पर कटाक्ष करते हुए महरा बोले अगर शाह इतने ही साफ है तो बीस बाईस मिनट के भाषण को 5 मिनट का ही क्यों दिखा रहे हैं? चुनाव से पूर्व भी शाह ने एक बड़े नेता के खिलाफ भाषण वायरल किया था जिसकी जानकारी सबको है तरह के काम शाह की टीम कर रही है यह सभी को ज्ञात है। चुनाव से इस तरह कांग्रेस का घमासान सामने आना एक घातक परिणाम सामने लाएगा। कांग्रेस के अंदरूनी जंग खुलकर सामने आना 2024 के चुनाव में भाजपा के हाथ में लड्डू देने के बराबर होगा आखिर क्या ऐसा चल रहा है कांग्रेस के अंदर जो हर जगह अंदरूनी जंग नजर आ रही है। अनुशासन समिति ने राजेंद्र शाह को नोटिस जारी कर दिया है।