Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जागरुकता चौपाल में नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

Spread the love

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद में नशा मुक्ति और जनजागरुकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा के तत्वावधान में चीनाखान और धारानौला क्षेत्रों में जागरुकता चौपाल आयोजित की गई, जिसमें नागरिकों को विभिन्न सामाजिक और तकनीकी खतरों से सचेत रहने का संदेश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र जोशी तथा चौकी प्रभारी धारानौला उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उपस्थित पार्षदों, व्यापारियों और नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया तथा जागरुकता सामग्री का वितरण किया गया। चौपाल में साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों जैसे कस्टमर केयर फ्रॉड, गूगल सर्च फ्रॉड, एनीडेस्क फ्रॉड, क्यूआर स्कैन फ्रॉड, OLX और जॉब फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़ी ठगियों, केवाईसी अपडेट, डिजिटल गिरफ्तारी जैसे मामलों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियम, महिला और बाल सुरक्षा कानून, नवीन विधिक प्रावधानों तथा आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। पुलिस ने सभी नागरिकों से बिना सत्यापन किरायेदार न रखने की अपील भी की।