Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जंगली हाथी के घुसने से अफरातफरी मची

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   गोकुल धाम कॉलोनी में सांझ होते ही जंगली हाथी के घुसने से अफरातफरी फैल गई। इससे घबराए लोगों ने किसी तरह घरों में छिपकर रात गुजारी। हाथी गन्ने और गेहूं की फसल को रौंदकर आगे बढ़ गया। इसके बाद उसे आगे बढ़ने के लिए रास्ता नहीं मिला। इस कारण हाथी बाग में ही रातभर चिंघाड़ता रहा। इससे लोग दहशत में घरों में दुबके रहे। रोज रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों की चहल-कदमी से लोगों में भय व्याप्त है। कई बार वन विभाग को सूचना देने के बाद भी विभाग हाथियों को रिहायशी इलाकों में आने से रोक नहीं पा रहा है। डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि लगातार गश्त की जा रही है। हाथी को रोकने के प्रयास जारी हैं।