Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

झोपड़ी में आग लगने से फक्कड़ बाबा की जलकर हुई मौत

Spread the love

हरिद्वार। कटारपुर गांव में खेत में बनी एक झोपड़ी में गुरुवार देररात आग लगने से अंदर सो रहे फक्कड़ बाबा की जलकर मौत हो गई। खेत स्वामी की सूचना पर पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, कटारपुर में मोहित चौहानके खेत में जंगली जानवरों से फसलों की रखवाली के लिए एक झोपड़ी बनाई गई थी। झोपड़ी में हरियाणा निवासी एक फक्कड़ बाबा भी रहता था। बीती रात झोपड़ी में अचानक आग लग गई। खेत स्वामी को शुक्रवार सुबह आग लगने का पता चला। झोपड़ी में रह रहे समे फक्कड़ बाबा की भी जलने से मौत हो गई। खेत स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाक्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।