Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कलियर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  नगर पंचायत पिरान कलियर से नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष समीना और 9 सभासदों को हज हाउस में आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा ने शपथ दिलाई। इसके बाद ईओ कुलदीप चौहान ने नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उसके बाद बोर्ड बैठक में परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष समीना, वार्ड एक सभासद अमजद मलिक, वार्ड दो से दिलबाग, तीन से नाजिम त्यागी, चार से जीनत खातून, वार्ड पांच से राशिद, वार्ड छह से रेशमा परवीन, सात से जाबिर, आठ से दानिश सिद्दकी और वार्ड नौ से मेहरुबा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष समीना ने कहा कि कलियर नगर पंचायत में सभी सभासदों और जनता को साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे। आश्वासन दिया कि बिना किसी भेदभाव के नगर का विकास कराया जाएगा। नगर पंचायत में साफ-सफाई, पानी निकासी जैसी बड़ी समस्याएं हैं उनका निराकरण किया जाएगा।