Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा 2024 के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा 2024 के सापेक्ष लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार का आयोजन 18 व 19 जनवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा हरिद्वार नगर के परीक्षा केंद्र उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।