Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कीर्तिनगर में एसडीएम की तैनाती न होने पर रोष

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।    कीर्तिनगर में उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण होने के एक महीने से अधिक समय बाद भी नये एसडीएम की तैनाती न होने पर उत्तराखंड क्रांति दल कीर्तिनगर ने गहरा रोष व्यक्त किया है। मामले को लेकर उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में पूर्व ब्लाक प्रमुख कीर्तिनगर विजयंत निजवाला, चिरंजीव पुंडीर, चंद्रमोहन चौहान ने कहा कि बीते 9 दिसंबर को तहसील कीर्तिनगर से उपजिलाधिकारी सोनिया पंत का स्थानांतरण हो गया था, लेकिन तब से लेकर अभी तक यहां स्थाई रूप से एसडीएम की तैनाती नहीं हो पाई है। कहा की तहसील कीर्तिनगर में एसडीएम न होने के कारण प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट वाद कार्यों का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर एसडीएम की तैनाती नहीं होती है तो यूकेडी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मौके पर अजय सिंह, सत्येंद्र भट्ट, रवि दत, जसपाल नेगी, कलम सिंह, गिरीश डिमरी आदि मौजूद थे।