Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खिलाड़ी प्राची को बनाया नगर पंचायत का ब्रांड एम्बेसडर

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  नगर पंचायत इमलीखेड़ा में रविवार को आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सैनी ने फीता काटकर किया। प्राची सैनी को नगर पंचायत की ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है । राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में खेल रही नगर पंचायत निवासी प्राची सैनी को नवनियुक्त अध्यक्ष नगर पंचायत इमलीखेड़ा ने ग्यारह हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा है कि प्राची सैनी ने नगर पंचायत का नाम रोशन कर नगर का गौरव बढाया है। इसलिए उनका भी दायित्व बनता है कि वह इस बिटिया का सम्मान करें। साथ ही उन्होंने प्राची सैनी को नगर पंचायत इमलीखेड़ा की ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा भी की। इस दौरान सत्यप्रकाश, महावीर सैनी, सचिन पाल, बसन्त, सानू गोयल ,अभिषेक सैनी सहित आदि मौजूद है।