पिथौरागढ़। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने नोयडा से पकड़ा है। कृष्णापुरी के अनूप सिंह ने यहां कोतवाली में 9 दिन पहले तहरीर दी थी। कहा कि किसी व्यक्ति ने फोन पर उनसे एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस पेंशन देने के नाम पर 4 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की गयी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली में धारा 420 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह आदेश पर आरोपी की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई। इसपर पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से प्रकाश में आयी अभियुक्त महिला गुलशन पत्नी मेहराज निवासी सुहाना, नगला थाना निवाड़ी , जिला गाजियाबाद को ग्रेटर नोयडा से गिरफ्त में लिया। उसे धारा- 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया। टीम में उप निरीक्षक हीरा सिंह डांगी,कांस्टेबल कुलदीप, शेर सिंह, साइबर टीम के उपनिरीक्षक मनोज पाण्डे, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह, विपिन ओली, मनोज कुमार शामिल रहे।
लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में महिला नोयडा से पकड़ी

