Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर दोनों पक्षों के 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   पुरुषोत्तम नगर के सिक्योरिटी गार्ड को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वहीं, सिक्योरिटी गार्ड की ओर से भी दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 26 लोगो के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एसबीआई सिडकुल में गार्ड आकाश पुत्र निर्देश ने तहरीर देकर बताया कि आठ जनवरी को रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। सभी ने धारदार हथियार, लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि रंजिश के चलते उसे बुरी तरह से पीटा। इससे वह घायल हो गया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें आकाश, सौरभ, अभिषेक के सिर में चोटें आईं हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुरुषोत्तम नगर निवासी नरेश, बबलू, अंकित, अमित, मुकुल, मोहित, प्रवीण, मिथुन, संजय, राकेश उर्फ मरी, ऐलन, शिवम, अरुण, रुड़की निवासी रिश्तेदार गौरव और तीन अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।