APNA UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की आवाज

महाराज बोले लंदन भी मांग रहा है उत्तराखंड का गड्ढा मुक्त ऐप

देहरादून। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के जिस गड्डा मुक्त ऐप पर कांग्रेस सवाल उठा रही है, उसकी मांग अब ब्रिटेन तक में हो रही है। खुद महाराज ने कहा कि उनके लंदन प्रवास के दौरान गड्डा मुक्त ऐप की मांग की गई। इस ऐप में कुछ खामियां हैं, पहले उन्हें ठीक किया जाएगा।  पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के सरकार चलाने वाला ऐप बनाने पर महाराज ने कहा कि ऐप से चलने वाली कोई सरकार नहीं है। ऐप सुविधा के लिए होता है। आज जमाना आधुनिक तकनीक है। देश आगे बढ़ रहा है। भारत खुद सिंगापुर जैसे देशों के सेटेलाइट को अंतरिक्ष में भेज रहा है। इसी तरह ऐप से भला ही होगा।
उत्तराखंड सरकार के गड्डा मुक्त ऐप की मांग लंदन तक में हो रही है। ब्रिटेन सरकार के प्रतिनिधियों ने कहा भी है कि उनके यहां कोई ऐसा ऐप नहीं है। ऐप मांगा गया है। पहले इस ऐप की कुछ खामियों को दुरुस्त किया जाएगा। इसमें कुछ खामियां हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी के गड्डों को दूसरी तरह का मामला बताया। कहा कि कुछ कमियां जरूर हैं, जिन्हें ठीक किया जाएगा।
बारिश रोकना मेरे हाथ में नहीं
बारिश से सड़कों को होने वाले नुकसान को लेकर महाराज ने कहा कि बारिश रोकना उनके हाथ में नहीं है। बारिश रोकना किसी के भी हाथ में नहीं है। बारिश में सड़कों पर गड्डे होते ही हैं। बारिश से सड़कें टूटेंगी भी, रिपेयर भी होंगी। सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।