Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: महिला थाना द्वारा महिला सीएलजी के साथ की जागरूकता गोष्ठी

Spread the love

महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा थाने की महिला सीएलजी सदस्यों की मीटिंग ली गई जिसमें महिला सुरक्षा,साईबर अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप और गौरा शक्ति सहित हेल्प लाईन नंबरो की जानकारी दी। उपस्थित सभी सीएलजी सदस्यों को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित सभी अपराधों की जानकारी देकर कानूनी प्रावधानों व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध व सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों की जानकारी देकर बचाव के संबंध में बताया गया। उत्तराखंड पुलिस एप में गौरा शक्ति सहित सभी ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी देकर महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड कराकर उनका गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराया गया, एप में उपलब्ध 🆘 बटन की उपयोगिता को समझाकर विपरीत परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु बताया गया तथा पुलिस सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *