Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविर होंगे आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किये जाने के उद्देश्य से आगामी 01 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से विकासखण्ड ताड़ीखेत के श्रद्वानन्द खेल मैदान में, 04 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से विकासखण्ड स्याल्दे के नवीन तहसील भवन में एवं 06 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से विकासखण्ड लमगड़ा के राजकीय इण्टर कालेज देवीथल में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे इन बहुउद्देशी शिविरों में सम्बन्धित क्षेत्र की विभागीय जानकारी/प्रचार-प्रसार सामग्री के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।