Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने किया पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल का भ्रमण



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पालिका और सभासदों के दल ने जीबी पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल के सूर्यकुंज का भ्रमण किया। मंगलवार को  आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर पालिका के 10 सभासद शामिल थे। भ्रमण कार्यक्रम के प्रारम्भ में पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने नगर पालिका अध्यक्ष, अल्मोड़ा प्रकाश चन्द्र जोशी तथा उपस्थित सभी सभासदों का स्वागत करते हुए उनको संस्थान के क्रियाकलापों तथा उपलब्धियों से अवगत करवाया। तदुपरान्त संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केंद्र के प्रमुख डॉ. आई डी भट्ट ने अपने केंद्र द्वारा चलाई जा रही शोध एवं विकास गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किस प्रकार संस्थान जैव विविधता संरक्षण के साथ साथ हिमालयी क्षेत्र के लोगों की आजीविका संवर्धन हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में संस्थान द्वारा विकसित सूर्यकुंज के बारे में सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराया तथा उसके उसके महत्त्व के बारे में बताया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने संस्थान द्वारा किए जा रहे शोध एवं विकास कार्यक्रमों बहुत सराहना की। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ सतीश चन्द्र आर्य एवं डॉ के एस कनवाल ने सभी प्रतिनिधियों को सूर्यकुंज का भ्रमण करवाया तथा सुर्यकुंज की विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी प्रतिनिधियों ने संस्थान द्वारा सूर्यकुंज में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रतिभागियों ने सूर्यकुंज को और अधिक समृद्ध बनाने हेतु अपने सुझाव भी साझा किए।