Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

किशोरी से दुष्कर्म कर फरार चल रहा ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत चंडीघाट बस्ती से किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को त्रिकालदर्शी बताकर लोगों को गुमराह करता था। मनोकामना पूरी होने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के बाद वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम को गुरुवार रात चंडीघाट क्षेत्र में शिव की वेशभूषा बनाकर घूमते हुए मिला। पुलिस को देख उसकी हरकते संदिग्ध लगी। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक सैनी, निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह महिलाओं को उनकी मनोकामना पूर्ण होने का झांसा देता आ रहा है।