Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और मारपीट का आरोप

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने एक युवक को नाम दर्ज करते हुए अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शहजाद ने भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर अपनी किशोरी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस को शिकायत करने पर परिवार के लोगों द्वारा पीड़ित व परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अकिल निवासी छापुर, आबिद, शहनाज ,आदिल, आजम, तैयबा, साजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।