Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नगर निगम की दुकानों के बाहर पसरे अतिक्रमण को हटाया

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल चौक स्थित रानी की हवेली मार्केट में व्यापारियों ने दुकानों को बढ़ाकर निगम कॉरिडोर पर कब्जा किया है। नगर आयुक्त के आदेश पर व्यापारियों ने कॉरिडोर को कब्जामुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया। रविवार को मुख्य नगर आयुक्त नन्दन कुमार, सहायक नगर आयुक्त महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों ने नगर आयुक्त को दुकान संख्या 12, 13 द्वारा किए गए कब्जे को भी मुक्त कराने का निवेदन किया। व्यापारी अशोक अरोड़ा, मनोज गोयल, मनीष कपूर, जितेंद्र गुप्ता, विजय कुमार आदि ने बताया कि निगम बोर्ड बैठक में कॉरिडोर को दुकान में सम्मिलित करने का प्रस्ताव पास हुआ था।
जिसके बाद व्यापारियों ने कॉरिडोर को दुकान में सम्मिलित कर लिया। कुछ दिन पूर्व मुख्य नगर आयुक्त द्वारा व्यापारियों के साथ वार्ता कर कॉरिडोर को कब्जा मुक्त करने को कहा गया था। उनका आदेश मानते हुए व्यापारियों ने स्वयं अपना सामान, दीवार, शटर सब हटाया शुरू कर दिया लेकिन 12, 13 संख्या की दुकान द्वारा किया गया का कब्जा नहीं हटाया गया। मुख्य नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने निरीक्षण के दौरान 12, 13 संख्या वाले व्यापारी को भी एक सप्ताह में पूर्व की यथा स्थिति के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी के लिए आदेश समान हैं। अधिकतर दुकानों ने कब्जामुक्त कर दिया बाकी को भी आदेश दे दिया है। जहां निगम का कार्यालय था वह पुनः खोला जाएगा। किसी को भी निगम की भूमि पर अतिक्रमण या कब्जा करने की अनुमति नहीं हैं।