Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.70 लाख की ठगी

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  लोक निर्माण विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने अपने रिश्तेदारों सहित कई लोगों से 3.70 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों को सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजे गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कृष्णानगर कनखल निवासी प्रतीक मदान पुत्र नवनीत लाल मदान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नौकरी की तलाश में थे। इसी बीच पिछले साल जुलाई में उनके मकान में किराये पर रहे हिमांशु कुमार पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्वाटोली, कपकोट, बागेश्वर से अच्छी बातचीत हो गई थी। आरोप है कि हिमांशु ने उत्तराखंड शासन में अच्छी पहुंच होने का दावा किया और प्रतीक को लोक निर्माण विभाग चंबा में लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। प्रतीक ने पैसे दे दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली।