Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दो लाख रुपये

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने महिलस सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मोहल्ला शिव चौक निवासी पिंकी वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम जाटोल निवासी अजीत तथा ग्राम भक्तोंवाली निवासी सुनीता से उसकी जान पहचान थी। कुछ दिनों बाद उन्होंने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने उन्हें पैसे दे दिए। काफी समय तक जब नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। पहले तो दोनों इधर उधर की बात करते रहे। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और पैसा नहीं देने की बात कही। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।