Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट गायब होने पर कांग्रेस ने उठाई सत्यापन की मांग

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  कांग्रेसियों ने गुरुवार को डीएम से मिलकर निकाय चुनाव में सूची से वोटरों के नाम गायब होने पर नाराजगी जताई। कहा कि इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव के लिए वोटर सूची के सत्यापन की मांग की। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बीएलओ की ओर से निकाय चुनाव में स्थानीय लोगों के नाम हटा दिए गए, इसकी जांच होनी चाहिए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि बूथों पर तैनात कार्यकर्ता मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा रोकेंगे। प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में भाजपा ने बीएलओ के माध्यम से स्थानीय लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवा दिए और बाहरी लोगों के नाम जोड़ दिए थे। इसके कारण स्थानीय लोगों के साथ धोखा कर उनका वोट का अधिकार छीना गया।