Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

परिवार समेत धार्मिक यात्रा पर निकले व्यापारी के घर चोरी

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।  मदन मोहन शर्मा की चुकटी देवरिया में हाईवे किनारे प्रगति किराना स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान से सौ मीटर की दूरी पर चुकटी देवरिया में उनका घर है। बीते गुरुवार दोपहर वह अपनी पत्नी विद्या शर्मा, पुत्र हर्षित व पुत्र वधू के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। उन्हें 11 मार्च को वापस आना था। गुरुवार रात्रि मौके का फायदा उठा कर चोर उनके घर के चैनल का ताला तोड़ कर दाखिल हो गये। अनुमान है चोरों ने घर में रखा कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के मुंह घुमा दिए और डीवीआर अपने साथ ले गये। शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर के चैनल का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। मदन मोहन शर्मा के वापस लौटने पर चोरी गए सामान का आकलन किया जाएगा।