Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नालियों की सफाई करने की मांग उठाई

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर नगर के पार्षदों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में पार्षद प्रदीप राणा, सूरज नेगी, सुमित सिंह बिष्ट, उज्जवल अग्रवाल, विकास चौहान, मीना देवी, भावना चौहान, सुनीता, पूजा, कुसुमलता, विजय कुमार चमोली ने कहा कि शहर से लगी राष्ट्रीय राजमार्ग की सभी नालियों की सफाई न होने के कारण पानी की सही निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे पानी का सही निस्तारण न हो कर गंदा पानी सड़कों में बह रहा है। कहा कि एनएच में अधिकांश जगहों पर गुड्ढे पड़े हुए हैं,जिससे दुर्घटनाओं का सबब बन हुआ है। कहा कि तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों को देखते हुए शहर के अन्तर्गत भीड़-भाड़ व विद्यालय वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और सड़क दुर्घटना से बचने के लिए चौराहों पर और अंधे मोडो या सीमित दृश्यता वाले जगहों पर यातायात दर्पण (उत्तल दर्पण) लगाये जाने और एनएच के समीप बने स्कवर (नरदाना) की समय-समय पर सफाई किए जाने की मांग की है। कहा कि यदि पांच सूत्रीय मांगों पर एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है तो नगर निगम के सभी पार्षद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर झाबर सिंह रावत, पंकज सती, धर्म सिंह रावत, कुसुमलता बिष्ट, अंजना, रेखा देवी आदि मौजूद थे।