Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पत्नी के रिश्ते की बहन पर चोरी का आरोप, केस दर्ज

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  कस्बा बहादराबाद में बंद पड़े घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए। मकान मालिक के लौटने पर मामले का पता चला। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर पत्नी के रिश्ते की बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक रोहित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी बहादराबाद ने बताया कि बीते साल 24 जून को बिना बताए पत्नी की रिश्ते की बहन छवि दिन में उनके घर आई। उस दिन वह घर पर नहीं था और अचानक ही वह वहां से चली गई। उस घटना के बाद से कोई मेहमान या कोई व्यक्ति घर पर नहीं आए। आरोप है कि छवि पर उन्हें शक है कि उन्होंने घर में रखे कीमती सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की घटना से घर में सभी को गहरा आघात पहुंचा है।