Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पौड़ी में गोदियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)।  नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस भारी बहुमत से नगरनिकाय चुनाव में जीत हासिल करेगी। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं में भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें काफी कुछ दिया, लेकिन जरूरत के समय पार्टी को छोड़ कर चले जाना ठीक नहीं है। कहा कि टिकट के लिए कई दावेदार होते हैं लेकिन एक ही कार्यकर्ता को टिकट मिलता है। उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने की अपील की। कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी वार्डों में प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का प्रचार करते हुए कांग्रेस की रीति व नीति से लोगों को जोड़ते हुए पार्टी प्रत्याशी का अधिक से अधिक प्रचार करे। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी यशोदा नेगी, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, सेवादल अध्यक्ष सुनील लिंगवाल, नगराध्यक्ष भरत सिंह, कमला नेगी, भरत सिंह, मोहित सिंह, राहत हुसैन, श्रीकांत, गोपाल नेगी, उपेंद्र, आयुष भंडारी, कुलदीप रावत, नितिन बिष्ट आदि शामिल थे।