Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

फार्मा एवं लैब एक्सपो में मल्टीनेशनल कंपनियां भी ले रही भाग

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   फार्मा एवं लैब एक्सपो की ओर से आज से होने जा रही तीन दिवसीय कार्यशाला में मल्टीनेशनल कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं। विकास भवन रोशनाबाद में पत्रकार वार्ता में एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गर्ग ने कहा कि विदेशों ने भी माना है कि भारत की दवाइयों में अच्छी गुणवत्ता है। भारत से विदेशी कंपनियां दवाइयां खरीद रही हैं। उत्तराखंड में फार्मा, कॉस्मेटिक और हर्बल इंडस्ट्री के लिए अच्छा माहौल है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को सरकार से और सरकार को उद्योगों से लाभ मिलेगा। कहा कि उत्तराखंड ग्रीन स्टेट है। यहां फार्मा एवं लैब एक्सपो की अपनी अलग पहचान है। कहा कि चौथी बार होने जा रहे एक्सपो में देश की 120 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। साथ ही करीब 15 कंपनियां विदेशी कंपनियां भी अपने स्टॉल लगाएंगी।