Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुलिस ने गौकशी के चार आरोपियों पर लगाई गैंगस्टर

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। पुलिस ने गोकसी के चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। बताया कि चारों आरोपियों पर गोकशी के कई मुकदमे चल रहे हैं। क्षेत्र में इन लोगों ने दहशत मचाई हुई है। पुलिस के अनुसार पूर्व में लगातार गोकशी के कई मामलों में आरोपी फिरोज पुत्र निसार निवासी गांव कासमपुर, आजम पुत्र नूर हसन, असरफ पुत्र मुन्फेत निवासी गांव बोडाहेड़ी, साहिब पुत्र छंगा खान निवासी गुलड़िया थाना मीरगंज जिला बरेली पकड़े गए थे। इन सभी के खिलाफ पथरी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की चेतावनी के बाद भी आरोपी गोकशी का कारोबार कर दहशत मचाई हुई है। एसएसपी की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया चारों आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई गई है।