Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पुलिस ने जंगल में पकड़ी शराब बनाने की भट्टियां, लाहन की नष्ट

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। शाहदेवपुर के नजदीक जंगल में पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब बनाने की चार भट्टियां पकड़ी। टीम ने मौके पर मिले लाहन को नष्ट कर उपकरणों को बरामद कर सीज कर दिया है। शहदेवपुर, दिनारपुर में लगातार कच्ची शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। पिछले एक माह में पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर शराब बनाने वाली कई भट्टियों को तोड़ा। टीम ने मौके पर हजारों लीटर लाहन भी नष्ट किया। मगर टीम के हत्थे शराब कारोबारी नहीं लग पाये। ग्रामीणों का कहना है कि शराब कारोबारी गांव के ही रहने वाले हैं और पुलिस टीम उन्हें कई बार गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कहा कि शराब कारोबारी पुलिस से पहले ही मौके से भाग जाते हैं और जेल से भी छूटकर फिर से अपना पुराना धंधा शराब बनाने व बेचने का शुरू कर देते हैं। पुलिस टीम ने चार स्थानों पर छापेमारी की ओर भट्टियों के साथ हजारों लीटर लाहन भी नष्ट किया। साथ ही पुलिस टीम के हाथ माफियाओ को पकड़ने की सफलता नहीं लग पाई।