Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पॉलिटेक्निक संस्थानों के कार्यों, तकनीकी शिक्षा के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। जनपद के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों के कार्यों तथा उनके माध्यम से दी जा रही तकनीकी शिक्षा के संबंध में संस्थानों के अधिकारियों के साथ आज जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संस्थानों में कार्यरत स्टाफ, बच्चों की संख्या, संस्थानों में संचालित किए जा रहे व्यावसायि एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा रोजगार का बहुत बड़ा माध्यम है। इन संस्थानों की स्थापना भी इस उद्देश्य से की गई कि बच्चे अच्छी तकनीकी शिक्षा ग्रहण करें एवं रोजगार प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जाए। बच्चों को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराए हुए पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाए। जिलाधिकारी ने संस्थानों के संचालन में आ रही समस्याओं को भी जाना तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रिंसिपल महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा रेखा असवाल, प्रिंसिपल जैंती पॉलिटेक्निक संजय कुमार, प्रिंसिपल मल्ला सालम पॉलिटेक्निक प्रजापति पलहड़िया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।