Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पाउडर बेचने के नाम पर महिला से सोने के कंगन ठगे

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   शिवालिक नगर में  बर्तनों को चमकाने का पाउडर बेचने के नाम पर महिला से सोने के कंगन ठग लेकर टप्पेबाज फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे कैमरों को चेक कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने देर शाम मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरजीत कौर शिवालिक नगर में परिवार के साथ रहती हैं। गुरुवार को वह घर के अंदर बैठी हुई थी। तभी दो व्यक्ति बैग लटकाए उनके यहां पहुंचे और झांसा दिया कि वह बर्तन चमकाने वाला पाउडर बेच रहे हैं। इस पाउडर से बर्तन एकदम चमक जाते हैं। इसलिए नमूना दिखाया और बर्तन साफ करने के बाद बोले कि जेवरात भी चमक जाते हैं। तब महिला ने उन्हें अपने कंगन चमकाने के लिए दे दिए।