Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा, पहुंचे उत्तराखंड

Spread the love

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। वह मंगलवार 04 अक्तूबर को उत्तराखंड पहुंच गए हैं। देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर रक्षा मंत्री का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। दो दिनी दौरे के दौरान रक्षा मंत्री उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा और औली भी जाएंगे।
बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ बातचीत करने के साथ ही सिंह ‘बड़ा खाना’ में भी शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 05 अक्तूबर दशहरा के अवसर पर रक्षा मंत्री सिंह भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों के साथ ‘शस्त्र पूजा’ भी करेंगे। सिंह के दौरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है।