Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रानीखेत में अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज से शामिल हुआ युवक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। 23 अगस्त को सोमनाथ ग्राउण्ड रानीखेत में भर्ती के दौरान मिलिट्री इन्टेलीजेंस, मिलट्री पुलिस एवं भर्ती कार्यालय की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के होने की शक पर मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचित कर हैण्डओवर किया गया। रानीखेत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया कि एक युवक जिसका नाम ताहिर खान पुत्र अहसान खान निवासी अलीपुरा थाना ककोड़ तहसील सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। जिसके द्वारा अपने फर्जी स्थाई निवास, जाति निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से बनाए गए हैं, ताहिर खान को निर्गत एडमिट कार्ड में दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।

प्रकरण में ए0आर0ओ0 भर्ती बोर्ड की तहरीर के आधार पर ताहिर खान को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में धारा 420 ipc में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार युवक के कब्जे से ये दस्तावेज हुए बरामद
जाति प्रमाण पत्र
स्थाई निवास प्रमाण पत्र
हाईस्कूल सर्टिफिकेट
आधार कार्ड

गिरफ्तार पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
वरि0 उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट, कोतवाली रानीखेत
सिपाही योगेन्द्र प्रकाश कोतवाली रानीखेत
सिपाही महेन्द्र देवड़ी कोतवाली रानीखेत