Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रंजिश में मारपीट में 12 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  गंगनहर कोतवाली को आदित्य नागवान निवासी पश्चिमी अंबर तालाब ने तहरीर देकर बताया कि 23 जनवरी को रात के वक्त वह अपने साथी विपिन शर्मा के साथ खाना खाने जा रहे थे। इस बीच चुनाव कार्यालय के सामने अवनीश शर्मा पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया था। पार्टी प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के विरोध और समर्थन को लेकर कहासुनी कर मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट में दोनों दोस्तों को चोट लगी थी। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि प्रभात कश्यप, आशीष कश्यप, देव कुमार, बृजभूषण धीमान उर्फ राजा, संदीप गर्ग, प्रशांत राणा और अवनीश शर्मा निवासी पुरानी तहसील समेत 12 हमलावरों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।