Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शादी से पहले ही प्रेमी संग फरार हुई युवती, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   एक गांव से युवती शादी से पहले ही प्रेमी के संग फरार हो गई। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना गुरुवार देरशाम की बताई जा रही है। पथरी थाना क्षेत्र के गांव से युवती प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों को इनकी भनक भी नहीं लगी। रात तक जब युवती परिजनों को दिखाई नहीं दी तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका।