Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शारदा नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

चम्पावत। शारदा नदी के किनारे से एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना के बाद एसडीआरएफ के जवानों को अज्ञात शव नदी से निकालकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। बीते बुधवार देर शाम चूका के पास एसडीआरएफ के जवानों को शारदा नदी किनारे एक अज्ञात शव पड़े होने की जानकारी मिली। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि नदी से अज्ञात शव बरामद हुआ है। जोकि पुरुष का है। अनुमान के मुताबिक शव की उम्र तकरीबन 26 से 27 वर्ष आंकी जा सकती है। बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।