Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शिविर में 80 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   अलकनंदा वैली रोटरी क्लब एवं राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर ने संयुक्त रूप से बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 80 से ज्यादा लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन नवल किशोर जोशी ने बताया कि शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। बताया कि शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्र कर बेस चिकित्सालय श्रीकोट को सुपुर्द किया। प्रधानाचार्य सरिता कटियार ने अलकनंदा वैली रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अलकनंदा वैली रोटरी क्लब समय-समय पर नेक कार्य कर लोगों को सहायता पहुंचाने कार्य किया जा रहा है, जो कि सराहनीय एवं उल्लेखनीय है। शिविर में बेस चिकित्सालय पैथोलॉजी लैब की डॉ. दीपा हटवाल ने लोगों को रक्तदान एवं शरीर में उससे होने वाले महत्वपूर्ण फायदे के बारे में जानकारी दी। अलकनंदा वैली रोटरी क्लब के अध्यक्ष अर्जुन सिंह गुसाईं ने क्लब द्वारा जन सेवार्थ किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ब्लड बैंक से भावना, पॉलिटेक्निक एनसीसी अधिकारी नरेंद्र राणा, मनमोहन पटवाल, विजेंद्र मगाई, प्रेम बल्लभ नैथानी, अजय प्रकाश जोशी, धनेश उनियाल, कृपाल सिंह पटवाल, सुनील बधानी, मेहरबान आदि मौजूद रहे।