Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का ढाबे पर छापा

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)। बाल मजदूरी रोकने के लिए श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने शनिवार को एक ढाबे पर छापा मारा। छापे में ढाबे पर एक 14 साल का किशोर बर्तन धोते और वहां सफाई करते हुए मिला। जिसके बाद ढाबा स्वामी को टीम ने फटकार लगाई और किशोर को वहां से मुक्त कराकर परिवार के सुपुर्द किया। ढाबा स्वामी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार पुरोहित ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि मोहनपुरा स्थित एक ढाबे पर बाल मजदूरी हो रही है। जिसके बाद टीम ने शिव भोजनालय मोहनपुरा ओवर ब्रिज के पास पहुंचकर छापेमारी की। जहां पर मोहनपुर निवासी 14 वर्षीय किशोर बर्तन धोते और साफ सफाई करते हुए मिला है। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ढाबा स्वामी धीर सिंह निवासी शिव भोजनालय मोहनपुरा आर्यन होटल के पास साउथ सिविल लाइन के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।