Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

श्रमिकों के लिए चलेगा हक की बात अभियान

Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)।   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा 26 फरवरी तक हितधारकों के सहयोग से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए हक की बात अभियान चलाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर संबंधित हितधारकों के सहयोग से असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिये हक की बात अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2015 के आलोक में कानूनी जागरूकता और चिकित्सा शिविरों का आयोजन करते हुए मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत के लाभ डिजिटल गिरफ्तारी, साईबर अपराध, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं व नालसा के टोल फ्री नंबर सहित अन्य के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों को इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए है।