Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

1001600623

हरिद्वार(आरएनएस)।   सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल की झपटमारी से दहशत के बीच हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए छह मोबाइल फोन बरामद किए। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी पढ़े-लिखे हैं और मेट्रिक-ग्रेजुएट पास बताए जा रहे हैं। सिडकुल पुलिस ने 31 जनवरी को चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी सिडकुल की कंपनी में नौकरी करते थे। आरोपी दीपक पुत्र रामचंद्र निवासी घंघेड़ी किरतपुर बिजनौर, अभिनव पुत्र हुकुम सिंह निवासी इब्राहिमपुर बिजनौर, दीपू कुमार पुत्र बिश्मबर निवासी हरिपुर गोकल बिजनौर वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र में रह रहे थे। इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में सिडकुल थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।