Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Spread the love


अल्मोड़ा। मां उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में सोमवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने की। उद्घाटन अवसर पर मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उमंग देखते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। रेखा आर्या ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना लागू कर चुकी है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान भी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल का मैदान जीवन की असली पाठशाला है। जो युवा अनुशासन और परिश्रम के साथ मैदान में उतरते हैं, वे केवल पदक ही नहीं जीतते, बल्कि हजारों-लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार खिलाड़ियों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। मेहनत और समर्पण के बल पर खेल युवाओं के करियर का नया रास्ता खोल सकते हैं और प्रदेश सरकार उनके सपनों को पूरा करने में हमेशा साथ खड़ी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मेहरा, कृष्णा भंडारी, भरत भाकुनी, भूपाल मेहरा, शंकर बिष्ट, पंकज जोशी, कमल गिरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *