Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

श्रीनगर विस क्षेत्र की चार सड़कों के सुधारीकरण के लिए बजट स्वीकृत

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र की चार सड़कों के ङामरीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 5 करोड़ 12 लाख 7 हजार की धनराशि स्वीकृत कराई है। डॉ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के विकासखंड खिर्सू में फरासू-मंदोली-चकवाली मोटर मार्ग के 11 किमी से आगे ङामरीकरण 74 लाख़ 61 हजार रूपये से पूर्ण किया जाएगा। बताया कि खंडाह-कोटि-नेसु-दुर्गाकोट मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य 1 करोड़ 58 लाख 62 हजार, स्वीत-गहड़-ओडला मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य 1 करोड़ 6 लाख 14 हजार, विकासखंड पाबौ में सकल्याणा-मल्ला मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के कार्य के लिए 1 करोड़ 72 लाख 70 हजार रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। डॉ. रावत ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता में रखते हुए मोटरमार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सके। मोटरमार्ग की स्वीकृति मिलने पर खिर्सू मंडल अयक्ष रमेश मंद्रवाल, महामंत्री अनिल भंडारी, मनीषा बहुगुणा, पाबौ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत का आभार व्यक्त किया है।