Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

20 दिसंबर से एसएसजे विवि के कर्मचारियों करेंगे कार्य बहिष्कार

Spread the love



अल्मोड़ा। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में कहा गया कि विश्वविद्यालय में 01 वर्ष पूर्व से प्रेषित मांग पत्र तथा विश्वविद्यालय कुलसचिव द्वारा एकाधिकार नीति से प्रशासनिक कार्यों का संपादन किए जाने से संगठन के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बैठक में आगामी 20 दिसंबर से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन एवं परिसर अल्मोड़ा में अनिश्चितकालीन सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी बैठक में संघ के अध्यक्ष जीवन चंद्र मठपाल, सचिव राजेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष अंशुमान पंत, उप सचिव गुलाब राम, कोषाध्यक्ष केवलानंद पाठक एवं कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सिंह धामी, भुवन राम, प्रकाश सती, त्रिलोक बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।