Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कुलपति की अस्थाई नियुक्ति, इनको मिली जिम्मेदारी

Spread the love

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में फ़िलहाल कुलपति के खाली पड़े पद पर अस्थाई तौर पर नियुक्ति कर दी गयी है। फ़िलहाल प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट अधिष्ठाता-कला संकाय एवं शोध निदेशक को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति पद का दायित्व/कार्यभार अस्थाई रूप से दिया गया है। प्रोफेसर बिष्ट अपने पद के साथ साथ विवि के कुलपति का दायित्व संभालेंगे। आपको बता दें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने के बाद 11 अगस्त 2020 को विवि के प्रथम कुलपति के रूप में प्रो० डॉ० नरेन्द्र सिंह भंडारी की नियुक्ति तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की अधिवर्षता आयु में जो भी पहले हो के लिए की गयी थी। उच्च न्यायालय नैनीताल ने प्रो० डॉ० भंडारी की नियुक्ति रद्द कर दी थी जिसके बाद से विवि के सुचारु संचालन हेतु कुलपति की आवश्यकता थी। 05 दिसम्बर
को राज्यपाल के आदेश पर अस्थाई तौर पर प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट की कुलपति पद पर नियुक्ति की गयी है। अब देखना यह है कि नए-नए बने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति कब तक होती है।