Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

प्रभारी राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का 22, 23  दिसंबर को होगा अल्मोड़ा भ्रमण

Spread the love


अल्मोड़ा। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि प्रभारी राज्य मुख्य सूचना आयुक्त उत्तराखण्ड विवेक शर्मा इस जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रभारी राज्य मुख्य सूचना आयुक्त दिनांक 22 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 07:00 बजे देहरादून से प्रस्थान कर 05:00 बजे जागेश्वर पहुंचकर जागेश्वर धाम के दर्शन करेंगे तथा रात्रि विश्राम अतिथि विश्राम गृह जागेश्वर में करेंगे। दिनांक 23 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 08ः30 बजे जागेश्वर धाम से प्रस्थान कर 09ः30 बजे गोलज्यू देवता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। 10ः30 बजे गोलज्यू मन्दिर से प्रस्थान कर 11ः00 बजे अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग पहुंच कर कार्यालय में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के प्रावधानों के अंतर्गत आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में कार्यालय में धारित अभिलेखों आदि का निरीक्षण व लोक सूचना अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी के साथ विचार विमर्श करेंगे। 12ः15 बजे कार्यालय अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय से प्रस्थान कर 12ः30 बजे नंदादेवी मंदिर पहुंचेंगे। 02ः00 बजे अल्मोड़ा से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *